My Blog List

Tuesday, November 12, 2013

रानी मुखर्जी की जनवरी में होगी शादी

आदित्य चोपड़ा की दिवाली पार्टी में रानी मुखर्जी ने होस्ट का काम काफी अच्छी तरह निभाया। इस पार्टी में सिर्फ करीबी दोस्त ही शामिल थे। काफी समय से रानी और आदित्य की शादी की खबरें आ रही थीं। पिछले साल एक इवेंट जो यश चोपड़ा के सम्मान में किया गया था में भी शत्रुघ्न सिन्हा ने रानी को मिसेज रानी चोपड़ा कहकर बुलाया था। 


ये भी सुनने में आया कि पामेला चोपड़ा ने पंडितों से शादी की तारीख के लिए सलाह लेना शुरू कर दी थी। जनवरी के लिए उन्होंने तारीख निकालने को कहा था, क्योंकि यश चोपड़ा का निधन हुए तब तक करीब एक साल हो जाएगा। 


मनीष मल्होत्रा ने भी ट्वीट किया था कि 2014 में एक बड़ी बॉलीवुड शादी होने जा रही है। रानी इन दिनों काम भी नहीं कर रही हैं। सिर्फ एक फिल्म मर्दानी उनके पास है जिसे आदित्य प्रोडयूस कर रहे हैं। ये भी सुनने में आया है कि रानी फिल्में भी साइन नहीं कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment